फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने 10 बार देखी 'गली बॉय', इस चीज के लिए करना चाहते थे रणवीर सिंह की नकल

Thu, 14 Mar 2019 05:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'गली बॉय' ने बॉक्स पर अच्छी कमाई की। इस फिल्म को लेकर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट सहित दूसरे एक्टर्स की भी काफी तारीफ हुई। फिल्म में रैपर की भूमिका में निभाने वाले रणवीर सिंह के नए अवतार को देखकर हर कोई हैरान था। अमिताभ बच्चन को तो ये फिल्म इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने पूरी टीम को एक नोट और फूल भेजे थे। हाल में अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया वो रणवीर की नकल करना चाहते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
siddhant chaturvedi, ranveer singh - फोटो : social media
रणवीर सिंह के इस रैप बॉय वाले किरदार की कई बड़े लोगों ने तारीफ की थी। अमिताभ बच्चन इस फिल्म से इतना इम्प्रेस हुए कि उन्होंने 10 बार देख डाली। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात खुलासा करके बताया कि वो रणवीर की तरह रैप करना चाहते थे। लेकिन उनसे ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan
इंटरव्यू में अमिताभ ने कहा- आप दर्शकों को अब और नहीं खींच सकते। यह युवा सितारे हैं, ये नई पीढ़ी है, वो ज्यादा लोकप्रिय हैं। मैंने रणवीर से खुद को मैच करने के लिए 'गली बॉय' 10 बार देखी, लेकिन मैं उनके आसपास तक नहीं पहुंच सका। मैं उनसे मिला और कहा, 'बहुत बहुत धन्यवाद, रणवीर। मैंने आपको कॉपी करने की कोशिश की है और मैं बुरी तरह असफल रहा।'

4 of 5
Badla film amitabh - फोटो : you tube
हाल ही में अमिताभ बच्चन की और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' रिलीज हुई है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। अमिताभ ने इस फिल्म के एक गाने में रैप किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan
रोमांच और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म की कहानी की तो तारीफ हो ही रही है साथ ही अमिताभ और तापसी की जोड़ी को एक बार फिर से सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें