फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान को 'ब्लैकमेल' करते देख खुश हुए अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर कह दी ये बड़ी बात

Mon, 02 Apr 2018 08:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान पिछले एक महीने से अपनी गंभीर बीमारी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी से जूझ रहे इरफान खान इन दिनों विदेश में अपना इलाज करवा रहे हैं। इसी वजह से वह अपनी आने वाली फिल्म 'ब्लैकमेल' का प्रमोशन भी नहीं कर पाएं। 6 अप्रैल 2018 को उनकी यह फिल्म रिलीज होगी। हाल ही में इरफान खान की तरफ से फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक अभिनय देव ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए 'ब्लैकमेल' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
AMITABH BACHCHAN - फोटो : self
इरफान खान तो इस मौके पर मौजूद नहीं थे लेकिन उनकी फिल्म देखने के बाद बिग बी ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'ब्लैकमेल' की तारीफ करते हुए इसे 'आनंददायक' और 'विशिष्ट कहानी' वाली फिल्म बताया है। अमिताभ ने ट्विटर पर फिल्म की पटकथा और कलाकारों के प्रदर्शन की तारीफ भी की है।
विज्ञापन

3 of 4
BlackMail
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- 'आज एक आनंददायक फिल्म देखी... ब्लैकमेल... एक शानदार पटकथा, विशिष्ट कहानी, शानदार अभिनय, अच्छी प्रस्तुति तथा संपादन। ऐसी रचनात्मकता देखकर बेहद खुशी हुई।'
 

 
विज्ञापन

4 of 4
Blackmail
इस फिल्म में इरफान खान के अलावा कृति कुल्हारी, दिव्या दत्ता, अरूणोदय सिंह, ओमी वैद्य और अनुजा साठे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अभिनय देव ने किया है। यह 6 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें