परवीन बॉबी
परवीन बाबी ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को दर्शक पसंद भी खूब किया करते थे। एक इंटरव्यू में परवीन ने बताया था कि वो अमिताभ बच्चन को अपना आइडल मानती हैं। इंटरव्यू में परवीन से पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका आइडल कौन है? इसके जवाब में परवीन ने कहा, 'वैसे तो बहुत सारे कलाकार हैं जिन्हें मैं बहुत पसंद करती हूं और बहुत ही उम्दा कलाकार भी हैं जैसे दिलीप कुमार, संजीव कुमार, जया भादुड़ी, मीना जी, वहीदा जी थीं।'