फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जाकर बढ़ती महंगाई पर बोले अमिताभ बच्चन, जानिए क्या है वजह

Fri, 10 May 2019 04:54 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। आए दिन वह अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक ट्वीट किया है। जिसमें वह महंगाई को लेकर बोल रहे हैं। बिग बी का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है 'महंगाई बेशक फर्श से अर्श तक पहुंच गई, पर जमीर इंसान का आज भी सस्ता है।' अभिनेता ने इससे पहले भी एक मजेदार ट्वीट किया था 'लोगों का समझना कम हो गया और समझाना ज्यादा इसलिए मुद्दों का सुलझना कम हो गया है और उलझना ज्यादा।' इस तरह वह मौजूदा हाल को अपने ट्वीट के जरिये बखूबी दिखाने का काम कर रहे हैं। वैसे भी उनकी आदत में शुमार है कि वो हमेशा ट्वीट करते हैं, उनके ट्वीट बहुत रोचक होते हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर बिग बी अपने फैन्स से हृमेशा जुड़े रहते हैं। बीते दिनों शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के बीच ट्विटर पर मीठी नोकझोक देखने को मिली थी। दरअसल, फिल्म बदला के सफल होने पर किंग खान ने बिग बी से पार्टी की मांग की थी। इस पर अमिताभ ने उलटे शाहरुख से पार्टी देने की बात कह दी थी। 

4 of 5
amitabh bachchan and shahrukh khan
बता दें कि फिल्म बदला शाहरुख खान के प्रोड्क्शन में बनी थी और यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसमें बिग बी के अलावा तापसी पन्नू और मानव कौल ने मुख्य किरदार निभाया था। फिलहाल अमिताभ अपने क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। साथ ही वह एक बड़ी फिल्म के लिए भी शूट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan
इसके अलावा बिग बी साउथ की फिल्म तेरा यार हूं मैं के लिए भी समय निकालकर शूट करते नजर आते रहते हैं। फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। फिल्म में बिग बी का रोल बेहद अलग ही नजर आ रहा है। इसमें वह एकदम अनोखे अंदाज में दिखेंगे जिसका फैंस को बेसब्री से इंतार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें