फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह को याद कर अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि, अस्पताल से ब्लॉग में लिखीं ये बातें

Sun, 02 Aug 2020 12:10 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अमिताभ बच्चन इन दिनों नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को राजनेता अमर सिंह का निधन हो गया जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी हालांकि उन्होंने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा था। अब अमिताभ ने अपने ब्लॉग में दो लाइनें लिखी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमर सिंह को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि 'शोक ग्रस्त, मस्तिष्क झुका, प्रार्थनाएं केवल रहीं। निकट प्राण, संबंध निकट, वो आत्मा नहीं रही।’


 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जब खराब हुए बच्चन परिवार और अमर सिंह के रिश्ते
एक वक्त था जब अमर सिंह और बच्चन परिवार के बीच बेहद घनिष्ठता थी। कहा जाता है कि वो ही जया बच्चन को समाजवादी पार्टी में लेकर आए थे। 2012 में अनिल अंबानी की पार्टी में अमर सिंह के साथ जया बच्चन की अनबन हो गई थी। इसके बाद से ही अमर सिंह और बच्चन परिवार के रिश्ते खराब हो गए थे। एक इंटरव्यू में अमर सिंह ने कहा था कि 'उस झगड़े में अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी का साथ दिया था। तब से ही दूरियां बढ़ गई थीं।'

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अनबन की खबरों पर बिग बी ने कही थी ये बात
अमर सिंह के साथ अनबन की खबरों के बारे में जब अमिताभ बच्चन से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि 'अमर सिंह हमारे मित्र हैं, हमारे उनके बीच विवाद नहीं है और उनको ये अधिकार है कि वो हमारे बारे में जो चाहें, कह सकते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर सिंह, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमर सिंह ने मांगी थी माफी
18 फरवरी 2020 को अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से माफी मांगी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, ‘आज मेरे पिताजी की पुण्यतिथि है। इस वजह से अमिताभ बच्चन जी ने मुझे मैसेज भेजा है। जिंदगी के ऐसे मोड़ पर जब मैं जीवन और मौत के संघर्ष में जूझ रहा हूं, मैं अमित जी और उनके परिवार के प्रति बेवजह की बयानबाजी के लिए खेद प्रकट करता हूं। भगवान उन सबकी रक्षा करे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें