फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dasvi: अभिषेक की फिल्म प्रमोट करने पर यूजर्स ने किया था अमिताभ बच्चन को ट्रोल, बिग बी बोले- क्या कर लोगे ?

Thu, 07 Apr 2022 01:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : insta
अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक की फिल्म दसवीं का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी लेकिन बिग बी ने इन ट्रोल्स को ऐसा जवाब दिया है कि सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी। अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं 7 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : insta
अमिताभ बच्चन ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया, 'जी हां हुजूर, मैं करता हूं : बधाई, प्रचार, मंगलाचार !!! क्या कर लोगे ~ ??' सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने अमिताभ बच्चन से सवाल करते हुए लिखा- आपको कोई कर भी क्या सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे की फिल्म की तारीफ करते हुए कहा था- 'बड़ा बड़ा शहर में, अपुन का बड़ा बड़ा फोटो लगता है - गंगाराम चौधरी !!! इसके आगे उन्होंने लिखा था, मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे ; जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे " ~ हरिवंश राय बच्चन'।
 
विज्ञापन

4 of 4
दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, फिल्म में अभिषेक बच्चन जाट नेता गंगा राम चौधरी का किरदार कर रहे हैं, जो ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है और भ्रष्टाचार के आरोप में जेल पहुंच जाता है। फिल्म दसवीं का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें