देशभर में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। आजादी की इस 73वीं वर्षगांठ पर बच्चे, बड़े और बूढें हर कोई बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। स्कूल, कॉलेज में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं लोग सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ सेल्फी भी शेयर कर रहे हैं। आजादी के इस जश्न में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे। जानिए इस मौके पर किस सेलिब्रिटी ने किस तरह से स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।