दुनियाभर में महिलाओं के सम्मान में आज यानी 8 मार्च महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज किसी भी खास मौके पर पीछे नहीं रहते हैं। वीमेंस डे के अवसर पर भी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर, कंगना रणौत, शिल्पा शेट्टी, तापसी पन्नू और तमाम हस्तियां महिलाओं के प्रति अपने सम्मान, महत्व, विश्वास और प्यार को प्रदर्शित कर रही हैं।