भारत ने रविवार को फाइनल में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हाकी टूर्नामेंट अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम ने हिरोशिमा हॉकी स्टेडियम में एशियाई चैम्पियन पर शानदार जीत हासिल की। इस खास मौके पर न सिर्फ फैंस बल्कि भारतीय महिला हॉकी टीम को बॉलीवुड सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं।