बॉलीवुड में शादियों का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। दीपिका-प्रियंका समेत कई सेलिब्रिटीज के बाद अब 90 के दशक के मशहूर गीतकार समीर अनजान की बेटी सुचिता की शादी हुई। जिसके बाद मुंबई में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया। रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवु के कई बड़े सेलिब्रिटिज पहुंचे और नए नवेले जोड़े को शुभकामनाएं दीं। आगे की स्लाइड में देखिए रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड सितारे के बारे में।
विज्ञापन
2 of 10
Sameer with Amitabh
- फोटो : instagram
बॉलीवुड का पावर कपल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन समीर की बेटी को शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस दौरान जया बच्चन ने पिंक कलर की साड़ी पहन रखी थी तो वहीं बिग बी ने व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा के साथ ब्लैक बंद गला जैकेट पहना था।
विज्ञापन
3 of 10
Sameer Anjaan
- फोटो : instagram
समीर अनजान, पत्नी अनीता पांडे, सुचीता और उनके पति ने मीडिया के सामने पोज दिए। समीर के बॉलीवुड करियर की बात करें तो हाल में लिखा उनका गाना तू खींच मेरी फोटो काफी हिट रहा था।
4 of 10
Suchita
- फोटो : instagram
सुचीता ने रेड कलर का लहंगा पहन रखा था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस नए नवेले जोड़े ने पेपराजी के सामने पोज दिए।
विज्ञापन
5 of 10
Himesh Reshammiya
- फोटो : instagram
हिमेश रेशमिया पत्नी सोनिया कपूर के साथ रिसेप्शन अटेंड करने पहुंचे। बता दें कि हिमेश ने बीते साल ही सोनिया से शादी की है।
विज्ञापन
6 of 10
Jeetendra
- फोटो : instagram
अपने जमाने के दिग्गज एक्टर जितेंद्र समीर अनजान की बेटी के रिसेप्शन में देखे गए। ब्लैक और ब्लू कलर के सूट में जितेंद्र आज भी उतने ही हैंडसम नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
7 of 10
Alka Yagnik
- फोटो : instagram
सिंगर अलका याज्ञनिक ने समीर के लिखे कई गानों को अपनी आवाज दी। दोनों ने 90 के दशक के कई हिट दिए। सालों की दोस्ती के बाद भला अलका याज्ञनिक कैसे नहीं पहुंचतीं।
8 of 10
Anil Kapoor
- फोटो : instagram
अनिल कपूर ने इस रेड कारपेट में पहुंचकर पोज दिया। इस दौरान अनिल कपूर ने कैजुअल लुक अपना रखा था।
9 of 10
Anu Malik
- फोटो : instagram
अनु मलिक पत्नी अंजू के साथ रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। दोनों ने नए नवेले जोड़े को बधाई दी।