बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित होने के चलते मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में अमिताभ के फैंस हर वक्त उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और अच्छी बात ये है कि अमिताभ की तबीयत स्थिर है। इस बीच सोशल मीडिया पर अमिताभ का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में अमिताभ सीटी बजाते नजर आ रहे हैं।