लंबे समय से टीवी की दुनिया से गायब कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही अमिताभ बच्चन के फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के कर्मवीर एपिसोड में नजर आएंगे। शो का प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसे सोनी टीवी ने शेयर किया है। वहीं कहा जा रहा है, कपिल शो में लोगों को जोक्स सुनाकर माहौल को खुशनुमा बनाते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
2 of 4
Kapil sharma
शहंशाह अमिताभ बच्चन भी इस दौरान हंसते हुए दिखाई देंगे। वहीं हाल ही में खबर सुनने में आई थी कि, कपिल जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ शादी करने वाले हैं। वहीं उनके परिवार में उनकी शादी के तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। वहीं जब कपिल अमिताभ के शो में पहुंचे तो बिग बी उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल पूछने लगे।
विज्ञापन
3 of 4
kbc 10
- फोटो : sony
अमिताभ कहते हैं कि कपिल सुना है कि आप शादी करने जा रहे हैं। कपिल अमिताभ से कहते हैं आपकी थोड़ी राय चाहिए। बताइए बीबी को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए, ये सवाल सुनकर अमिताभ पूरे जोश में आ जाते हैं और जोशीला सा जवाब देते हैं। बता दें कि कपिल और अमिताभ की जोड़ी के साथ केबीसी के दसवें सीजन का आखिरी एपिसोड प्रसारित होगा।
कपिल इसी दौरान अमिताभ बच्चन से कहते हैं, "आपकी थोड़ी राय चाहिए थी. अगर अपनी बीवी को खुश रखना है तो कोई गुरुमंत्र बताइए" तो अमिताभ कहते हैं, पत्नी कुछ भी बोले, बोलने से पहले आप सॉरी बोल दीजिए। आपके सारे दुख-दर्द दूर हो जाएंगे। कहा जा रहा है कि कपिल का नया शो जल्द ही शुरू होने वाला है, जो कि सोनी टीवी पर केबीसी की जगह जल्द प्रसारित होगा।