फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! सोशल मीडिया पर यह क्या कर गए अमिताभ, फिल्म मेकर्स हुए नाराज

Fri, 13 Apr 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan
देर रात तक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोविंग जबरदस्त है। वह अपनी लगभग हर फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट शेयर करते रहते हैं। इसी चक्कर में उनसे ऐसी भूल हो गई जिसने उनकी फिल्म के निर्माताओं को निराश कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन तेलगु फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में कैमियो कर रहे हैं। फिल्म में उनका रोल छोटा सा है, मगर वह इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की उनकी पहली फिल्म है। उन्होंने हैदराबाद जाकर इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan
अपनी इस डेब्यू फिल्म को लेकर बिग बी इतने उत्साहित हैं कि बिना फिल्म के निर्माताओं से विचार-विमर्श किए उन्होंने फिल्म में अपना लुक सोशल मीडिया पर लीक कर दिया। उन्होंने अपने ब्लॉग और ट्विटर पर सेट की तस्वीरें डाली थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सदी के महानायक' की इस हरकत से फिल्म के निर्माता निराश हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे चाहते थे कि फिल्म से जुड़ी हर जानकारी प्लानिंग करके, आधिकारिक रूप से लोगों के बीच जाए।

4 of 5
Amitabh Bachchan
अब सवाल यह है कि जब अमिताभ खुद शूटिंग में व्यस्त थे और फिल्म के कर्ता-धर्ता ने उन्हें सेट की कोई तस्वीर दी ही नहीं, तो एक्टर के हाथ यह तस्वीर लगी कैसे?दरअसल, सलमान खान के साथ उनके निजी फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर हर वक्त साए की तरह उनके साथ रहते हैं। दिन भर वह जहां भी जाते हैं, जो भी कहते हैं उन सबका रिकॉर्ड उनके पास होता है। ऐसा पिछले 10 सालों से हो रहा है। हैदराबाद में भी उनके निजी फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर मौजूद थे। उन्होंने ही बिग बी की ये तस्वीरें ली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan
बता दें कि अमिताभ बच्चन जल्द साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में नजर आएंगे। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी यू नरसिम्हा रेड्डी की बायोपिक है। हलांकि, फिल्म में अमिताभ का रोल छोटा है। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘प्रिय मित्र और तेलगु सिनेमा के करिश्माई सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म में अतिथि भूमिका निभाने का अनुरोध किया। वह बहुत ही बहादुर व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। मैंने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया...'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें