फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क की सड़कों पर ये क्या कर रहीं अमिताभ की नातिन नव्या, यूजर बोला-जिम के पैसे नहीं क्या?

Wed, 19 Jun 2019 11:48 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नव्या के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी जल्दी वायरल हो जाते हैं। ऐसे में फिर से नव्या का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो सड़क के किनारे एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नव्या का वीडियो उनके एक फैन क्लब ने शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नव्या सड़क किनारे जमकर एक्सरसाइज कर रही हैं। नव्या का फिटनेस वीडियो जल्दी ही सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। यह वीडियो भी न्यूयॉर्क की सड़कों का है। इस वीडियो में नव्या नवेली नंदा ने नियोन ग्रीन टॉप और ग्रे टाइट्स पहना है। इसके साथ ही उन्होंने बालों का हाई पोनी टेल बनाया हुआ है।
 
विज्ञापन

3 of 5
नव्या नवेली नंदा के वीडियो पर कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो पर यूजर्स ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां कई यूजर्स इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जिम के पैसे नहीं हैं, या ध्यान खींच रही हो।'

4 of 5
Navya Naveli - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या न्यूयॉर्क की फोरडम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं। वहीं इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि नव्या फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Navya Naveli - फोटो : Instagram
बता दें कि नव्या नवेली नंदा श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी हैं। हाल ही में जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में थीं। हालांकि मीजान जाफरी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में यह साफ कह दिया था कि वह और नव्या नवेली के सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। नव्या नवेली नंदा अक्सर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से अपनी दोस्ती को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। दरअसल आर्यन खान और नव्या नवेली नंदा ने एक स्कूल से ही अपनी पढ़ाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें