amitabh bachchan
- फोटो : social media
कहा जा रहा है कि सेट पर अमिताभ और फिल्म के निर्माता सुरेश कनान के बीच हुई बहस के कारण शूटिंग रुक गई थी, जिसके बाद से यह शूटिंग शुरू नहीं की गई है। हालांकि फिल्म में अमिताभ के को-स्टार बने एसजे सूर्या का कहना है, 'बिग बी साहब और फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी के बीच छोटे-मोटे तनाव आए हैं। मैं यह सभी तनाव खत्म कर दूंगा। मैंने और फिल्म के निर्देशक तमिलावनन पहले भी ऐसे कई मुद्दों पर बातचीत कर उन्हें खत्म कर चुके हैं। जैसे ही मेरी फिल्म मॉन्सटर रिलीज हो जाएगी, मैं खुद मुंबई जाकर इन मुद्दों पर चर्चा करूंगा।'