फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैसी है लता मंगेशकर की तबीयत? बिग बी क्यों लेंगे फिल्मों से ब्रेक? ये हैं आज की बड़ी खबरें

Wed, 13 Nov 2019 10:04 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, देवोलीना भट्टाचार्जी, सिद्धार्थ शुक्ला, सोनाली बेन्द्रे, गोल्डी बहल - फोटो : Social Media
फिल्मों और टेलीविजन जगत से जुड़ी हुई खबरों में बताएंगे आज किन खबरों पर दिनभर रही नजर। बड़े और छोटे पर्दे से जुड़ी बड़ी खबरें। जैसे लता मंगेशकर की तबीयत अब कैसी है?  क्या अमिताभ बच्चन सच में लेने जा रहे हैं फिल्मों से लंबा ब्रेक? सोनाली ब्रेन्द्रे ने कुछ इस तरह मनाई 17वीं एनीवर्सरी और एक बार फिर बिग बॉस में हुआ देवोलीना सिद्धार्थ का झगड़ा। इस पैकेज में न सिर्फ आप खबर संक्षिप्त में पढ़ सकते हैं बल्कि साथ ही अगर आपको उस खबर के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो आप खबर के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरी खबर पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार
स्वर कोकिला लता मंगेशकर बीते दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। जिसके बाद आज लता जी के परिवार की ओर से बयान आया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि लता जी की हालत में कुछ सुधार है। साथ ही सभी को दुआओं के लिए धन्यवाद भी कहा गया है। इसी बीच आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है और पत्र लिखकर कहा है कि आप जल्दी ही ठीक हो जाएंगी। 

खबर विस्तार से पढ़े: लता मंगेशकर की हालत में सुधार, महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले- 'उम्मीद है आप जल्द लौटेंगी'
विज्ञापन

3 of 6
amitabh bachchan - फोटो : twitter
अमिताब बच्चन ले सकते हैं फिल्मों से बड़ा ब्रेक
खबर आ रही है कि महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों से ब्रेक लेने जा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों बिग बी के स्वास्थ्य में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले दिनों बिग बी लीवर की समस्या की वजह से अस्पताल में भी भर्ती थे। जिसके बाद अभिषेक, जया और बेटी श्वेता ने उन्हें इसके लिए मनाया है। अमिताभ ने हाल ही में नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' की शूटिंग खत्म की है। फिल्हाल उन्होंने फिर से केबीसी की शूटिंग शुरू कर दी है।

खबर विस्तार से पढ़े: इस दर्द से गुजर रहे अमिताभ बच्चन, 19 साल में पहली बार फिल्मों से ब्रेक लेने का किया फैसला

4 of 6
sonali bendre
ऐसे मनाई सोनाली बेन्द्रे ने शादी की सालगिरह
कैंसर की बीमारी की वजह से चर्चाओं में आई एक्ट्रेस सोनाली बेन्द्रे ने अपनी 17वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर सोनाली ने अपने पति गोल्डी बहल के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने हर समय साथ खड़े रहने के लिए गोल्डी का शुक्रिया अदा किया है। इस खास मौके पर सोनाली पति गोल्डी के साथ रोड ट्रिप पर गई थीं। जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

खबर विस्तार से पढ़े: सोनाली ने पति के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, देखें दोनों ने कैसे मनाई शादी की 17वीं सालगिरह?
विज्ञापन

5 of 6
KBC 11- अजीत कुमार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बिहारी बाबू बन गए करोड़पति
बड़े पर्दे के बाद अब बात करते हैं छोटे पर्दे की... छोटे पर्दे पर इन दिनों रिएलिटी शोज का बोलबाला है। अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन चल रहा है। इस सीजन में केबीसी को अपना चौथा करोड़पति मिल चुका है। बिहार के रहने वाले अजीत कुमार ने 15 सवालों का जवाब देकर 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं। इससे पहले भी बिहार के ही रहने वाले कई कंटेस्टेंट्स करोड़पति बन चुके हैं।

खबर विस्तार से पढ़े: KBC 11: कौन हैं बिहार के जेल अधीक्षक जो बने सीजन के चौथे करोड़पति, अमिताभ हुए मुरीद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिद्धार्ठ शुक्ला, अनीमा भट्टाचार्जी, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Social Media
सिद्धार्थ और देवोलीना के बीच घमासान
टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस इन दिनों खासी चर्चाओ में बना हुआ है। शो की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुई अनबन को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल मंगलवार के एपिसोड में देवोलीना बाथरूम में जाकर सिद्धार्थ को खूब गालियां देती हैं। जिसके बाद से ही ये मामला लाइम लाइट में आ गया। आपको ये भी बता दें कि बीते दिन ही देवोलीना की मां ने उनके बर्ताव के लिए सिद्धार्थ शुक्ला से माफी मांगी थी। 

खबर विस्तार से पढ़े: BB13: मां की माफी से भी नहीं मानी देवोलीना, बाथरूम में चिल्लाते हुए सिद्धार्थ को दी गालियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें