फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी भरकम मेकअप और हैवी कॉस्टयूम से बिग बी को मिली मुक्ति, ट्विटर पर खुद किया खुलासा

Tue, 19 Jun 2018 07:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के काम और उनकी मेहनत की बात करें तो इस पर कोई सवाल नहीं खड़े कर सकता है। बिग बी वैसे भी काम करने पर यकीन रखते हैं। अपने किरदार को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए वह अपनी एक्टिंग के अलावा मेकअप का भी खास ख्याल रखते हैं। लेकिन इन दिनों वह हैवी मेकअप से छूटकारा पाने की वजह से बेहद खुश हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan
बिग बी फिलहाल सुजॉय घोष की फिल्म 'बदला' की शूटिंग में इन दिनों व्यस्त हैं लेकिन खास बात यह है कि इस फिल्म में बिग बी प्रोस्थेटिक मेकअप और हैवी कॉस्ट्यूम्स से दूर रहेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर के दी है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan
बिग बी ने दो तस्वीरों शेयर करते हुए लिखा है, 'आखिरकार प्रोस्थेटिक्स और हैवी कॉस्ट्यूम से दूर हो गया।' अमिताभ बच्चन ने 2009 में आई फिल्म 'पा' में हैवी प्रोस्थेटिक मेकअप किया था जिसमें वे 12 साल के बच्चे की भूमिका में थे। इस साल मई में आई फिल्म '102 नॉट आउट' में अमिताभ ने हैवी मेकअप किया था क्योंकि इसमें उन्होंने 102 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभाई थी। अब खुद अमिताभ ने इस बात की घोषणा कर दी है कि वे हैवी मेकअप से दूर पाएंगे।
 

b
 

4 of 5
amitabh bachchan
काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन फिलहाल 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' और 'ब्रहास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में बिग बी और आमिर खान पहली बार साथ नजर आएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan
फिल्म 'बदला' की बात करें तो इस फिल्म के जरिए बिग बी के साथ एक बार फिर तापसी पन्नू नजर आएंगी। इससे पहले बिग बी और तापसी फिल्म 'पिंक' में दिखाई दिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें