फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ केस पर बोलने से पहले दुखी हो गए अमिताभ बच्चन, फिर कहा- 'इस बारे में बात करने से...'

Thu, 19 Apr 2018 03:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
कठुआ गैंगरेप पर अब तक तमाम सेलेब्रिटीज विरोध जता चुके हैं । इनमें करीना कपूर, सोनम कपूर, फरहान खान और फरहान अख्तर जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं । 8 साल की बच्ची के साथ मंदिर में एक हफ्ते तक रेप हुआ । इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई ।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन
इसके बाद सूरत में भी 9 साल की बच्ची के साथ रेप की खबर आई । लगातार घट रही ऐसी वीभत्स घटनाओं के बारे में सुन आखिरकार अमिताभ बच्चन भी बोलने पर मजबूर हो गए । हाल ही में बिग बी अपनी अपकमिंग फिल्म '102 नॉट आउट' की लॉन्चिंग में पहुंचे थे ।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन
यहां उनसे पूछा गया कि वो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ब्रैंड एंबेसडर हैं । इन दिनों बच्चियों के यौन उत्पीड़न से देश हिल गया है । ऐसे अपराध पर आपके क्या विचार हैं । जवाब देने से पहले अमिताभ बच्चन थोड़े दुखी हो गए ।

4 of 5
अमिताभ बच्चन
फिर उन्होंने कहा, 'इस विषय पर चर्चा करने में भी मुझे घिन आती है। इस बारे में मत पूछो । यह बात करने में भी काफी भयानक है ।' बता दें कि अमिताभ से पहले 'अक्टूबर' के डायरेक्टर शूजित सरकार ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
102 Not Out
बंगाली हिंदू परिवार से आने वाले शूजित ने कहा, 'मां दुर्गा, मां काली आप हर साल आती और चली जाती हैं । लेकिन इस बार मैं तब तक आपकी पूजा नहीं करूंगा जब तक निहत्थी छोटी बच्चियों को आपके जैसे 10 हाथ नहीं मिल जाते ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें