फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सूर्यवंशम’ के लिए ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन, यूजर्स बोले- इसे राष्ट्रीय फिल्म क्यों नहीं घोषित कर देते

Mon, 21 May 2018 02:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sooryavansham
21 मई 1999 को अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ रिलीज हुई थी। जी हां वही हीरा ठाकुर वाली सूर्यवंशम। वहीं सूर्यवंशम जिसे आप बार बार सेट मेक्स पर देखते हैं। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 19 साल हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर अपनी इस फिल्म को इन्डीड कहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
Sooryavansham
बार-बार सेट मेक्स पर दिखाने जाने की वजह से इस फिल्म को सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है। आज एक बार फिर से इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को ट्रोल होना पड़ा। 
 

 
विज्ञापन

3 of 7
Sooryavansham
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल किया था। फिल्म में अमिताभ ने बाप और बेटे दोनों का किरदार अदा किया है। फिल्म को लेकर यूजर्स ने कई सारे कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- ये फिल्म मेक्स पर इतनी बार आती है कि एक बार को इंसान अपने पिता का नाम भूल जाए लेकिन हीरा ठाकुर का नाम कभी नहीं भूलेगा।
 

 

4 of 7
Sooryavansham
एक अन्य यूजर ने लिखा- 19 साल से हीरा ठाकुर वही पुरानी बस चला रहा है अब तो उसे एक ब्रांड न्यू वॉल्वो बस दिला दो। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा 19 साल से हीराठाकुर की बीवी IAS है।

 

 

 
विज्ञापन

5 of 7
Sooryavansham
एक अन्य यूजर ने लिखा- जैसे अभिमन्यू ने गर्भ में ही चक्रव्यूह भेजने की कथा सुन ली थी वैसे ही भारत का हर बच्चा पैदा होने से पहले ही सूर्यवंशम की स्टोरी रटकर पैदा होगा। एक और यूजर ने कहा, 'जब तक सूरज चाँद रहेगा हीरा ठाकुर का 'सूर्यवंशम' सोनी पर चलता रहेगा।' 

 

 
विज्ञापन

6 of 7
Sooryavansham
एक यूजर ने लिखा, अरे अब तो ये आईपीएल खत्म करो बहुत दिन हो गए जहर वाली खीर खाए हुए। एक यूजर ने लिखा जब तक सेटमैक्स रहेगा सूर्यवंशम फिल्म चलती रहेगी।
 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sooryavansham
एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया, अब रोज रोज एक ही फिल्म दिखाई जाएगी तो देखनी ही पड़ेगी। आपको बता दें कि आज इस फिल्म की रिलीज को 19 साल हो गए। यह फिल्म टीवी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है, या यूं कहें सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्म है।
 

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें