बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग और बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में उनकी चुप्पी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर जहां देशभर में उत्साह और चर्चा का माहौल है। वहीं, बिग बी की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया न आने से यूजर्स नाराज हैं। कुछ यूजर्स ने तो उनकी इस चुप्पी को रेखा से जोड़कर तंज कसना शुरू कर दिया है।