फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ के नाम पर है इस वॉटर फॉल का नाम, पता चलते ही किया Tweet- 'यह सच नहीं हो सकता'

Sun, 01 Sep 2019 05:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को अपने बारे में ऐसी चीज पता चली है जिसको वह भी हैरान रह गए है। दरअसल, सिक्किम का एक वॉटर फॉल (झरना) उनके नाम से जाना जाता है। इस बात की जानकारी बिग बी को एक फैन से सोशल मीडिया के जरिए दी। ये बात जानकर खुद अमिताभ बच्चन भी हैरान हो गए। 
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
हाल ही में Rajib Mitra नाम के अमिताभ बच्चन के फैन ने सोशल मीडिया पर उन्हें टैग करते हुए ट्वीट किया। Rajib Mitra ने अपने ट्वीट में लिखा- 'सिक्किम आऊं और इस जगह न आऊं जिसका नाम 'इस आदमी' के नाम पर रखा गया है।' फैन के इस ट्वीट पर अमिताभ बच्चन ने प्रतिक्रिया देते हुए हैरानी जताई है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
पिंक में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने फैन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- 'यह सच नहीं हो सकता...झरने का नाम।' बिग बी के इस रीट्वीट पर उनके कई फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि सिक्किम के इस झरने को अमिताभ बच्चन फॉल के अलावा भीमा फॉल के नाम से भी जाना जाता है। खबरों की मानें तो इस झरने का नाम अमिताभ बच्चन के नाम पर इसलिए है क्योंकि ये काफी लंबा है। 
 

 

4 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन छोटे पर्दे पर एक बार फिर कामयाब पारी खेलते नजर आ रहे हैं। हाल ही में शुरू हुआ उनका टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 11 काफी चर्चा में है। दर्शक इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं यही वजह से कि केबीसी 11 टीआरपी के मामले में भी टॉप 10 में हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
हाल ही में केबीसी 11 में करमवीर स्पेशल एपिसोड में एनडीआरएफ की टीम नजर आई। सोशल मीडिया पर करमवीर स्पेशल एपिसोड का प्रोमो वायरल हुआ। करमवीर स्पेशल एपिसोड में एनडीआरएफ की टीम ओर से हॉट सीट पर महानिदेशक श्री एस एन प्रधान, कमांडेंट अनुपम श्रीवास्तव और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव बैठे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने तीनों से खूब बातें की।

पढ़ें: KBC 11: करमवीर स्पेशल एपिसोड में पहुंची एनडीआरएफ की टीम, 'भारत के वीर' के लिए जीते इतने लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें