हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह रोजाना अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें, वीडियो, विचार और कविताएं साझा करते रहते हैं। साथ ही अपनी पोस्ट के जरिए वह जिंदगी के हर छोटे पहलू को भी समझाने की कोशिश भी करते रहते हैं। इस बार भी अमिताभ बच्चन ने अपने एक छोटे से पोस्ट से बेहद खास संदेश दिया है।