दिवाली के दिन भारतवासियों का सीना तब गर्व से चौड़ा हो गया जब खबर आई कि ब्रिटेन में एक भारतीय मूल के शख्स को प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया है। अब ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का नाम है ऋषि सुनक। ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले अश्वेत पीएम हैं, जो कि हिंदू हैं। उनको हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन कैसे पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी अपने लेटेस्ट पोस्ट में खुशी जताई है और ऋषि सुनक पर गर्व किया है।