फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने साझा की 'बाबूजी' की कविता, विपरीत परस्थितियों में जलाया 'अंधेरे का दीपक'

Tue, 02 Jun 2020 12:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इन दिनों लॉकडाउन में अमिताभ पहले से भी अधिक सक्रिय हो गए हैं। इसी बीच अमिताभ ने कई सारी पोस्ट फैंस के साथ साझा की। उन्होंने अपनी कई पुरानी यादों को भी ताजा किया। वहीं अब हाल ही में अमिताभ ने फैंस का हौसला बढ़ाने के लिए एक कविता साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
ये कविता अमिताभ के पिताजी यानी हरिवंशराय बच्चन साहब की लिखी हुई है। अमिताभ ने इस कविता को आज के हालातों से जोड़ते हुए साझा की है। जो कि इस समय में फिट भी बैठती है। ये कविता लोगों में उम्मीद की एक किरण जगाने का काम करेगी। अमिताभ की इस कविता का शीर्षक है 'अंधेरे का दीपक'।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इस कविता को अमिताभ ने अपने आधिकरिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। कविता को साझा करते हुए कैप्शन में अमिताभ ने इस कविता का अंग्रेजी मतलब बताया है। इस कविता का भावार्थ है कि उम्मीद की एक किरण होती है जो मुश्किल हालात में भी हमारे पास होती है लेकिन हम उस पर ध्यान नहीं देते। बस कई बार हम नकारात्मकता के अंधेरे में उसे देखने की कोशिश नहीं करते।
 

4 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
इस कविता के अंत में अमिताभ ने लिखा है, 'मेरे श्रद्धेय बाबूजी के हौसला जगाने वाले काव्यमयी शब्दों में'। अमिताभ की ये कविता कोरोना महामारी के इस समय में लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए है। वाकई बाबूजी के इन शब्दों से अमिताभ ने जादू बिखेर दिया। अमिताभ का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ के इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन अक्सर कई तस्वीरें और पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अमिताभ अपने विचारों के साथ ही मन की बातें भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। जिन्हें खूब पसंद भी किया जाता है।

पढ़ें: वाजिद खान की मां रजीना भी अस्पताल में भर्ती, कोरोना संक्रमण के बाद चल रहा इलाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें