बॉलीवुड के
महानायक यानि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग जोधपुर में चल रही थी जहां अचानक ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। हालांकि बाद में तबीयत ठीक होने पर उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू की और अब उसे पूरा कर अपने प्राइवेट जेट से मुंबई अपने घर लौट आए हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ फुरसत के पलों का आनंद ले रहे हैं। अमिताभ और उनकी नातिन नव्या नवेली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।