फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों बकरी चरा रहे अमिताभ बच्चन, खुद शेयर की ये तस्वीर

Thu, 11 Apr 2019 07:50 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वह अपने फैन्स को अपने काम की पल-पल की खबर साझा करते हैं। बिग बी ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसे देख उनके फैन्स हैरान हो गए हैं। अभिनेता ने यह तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन एक बकरी को चराते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड - फोटो : social media
तस्वीर को शेयर कर बिग बी ने लिखा 'वॉक गोट।' तस्वीर में अगर अमिताभ के लुक की बात करें तो वह सफेद धोती-कुर्ता पहने दिख रहे हैं और उन्होंने लाल रंग का अंगोछा गले में डाला हुआ है। बकरी को टहलाते इस तस्वीर में उन्होंने ये बिल्कुल साफ नहीं किया कि ये कहां की है और वह बकरी के साथ क्यों नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड - फोटो : social media
चलिए हम आपको बताते हैं कि इस तस्वीर के पीछे का सच। दरअसल, यह उनकी अगली फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' से जुड़ी हुई है। यह एक तमिल फिल्म है। फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी। अमिताभ के अलावा फिल्म में अभिनेता सूर्या और राम्या कृष्णन भी नजर आएंगी। फिलहाल बिग बी इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में 20 साल बाद अमिताभ बच्चन फिल्म 'बड़े मियां-छोटे मियां' की को-एक्ट्रेस राम्या कृष्णन के साथ नजर आएंगे। 

 

4 of 5
amitabh bachchan
इससे पहले इस फिल्म से जुड़ी अमिताभ बच्चन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं। इनमें से कुछ अमिताभ ने तो कुछ फिल्म के मुख्य किरदार सूर्या ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। जिसमें भी बिग बी का यही लुक नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan
बता दें कि 'उयर्नथा मनिथन' (तेरा यार हूं मैं) बिग बी की तमिल डेब्यू फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन तमिलवान कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ फुल लेंथ रोल में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक तमिलवान ने एक इंटरव्यू में बताया 'अमित जी और राम्या की जोड़ी के साथ दर्शकों को दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी, दो बड़े कलाकारों के साथ काम करना बेहद रोमांचक होता है, फिल्म में अभी दोनों के कई शूट बाकी हैं जिनपर काम चल रहा है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें