फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल पहले ऐसे दिखते थे रणबीर कपूर, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर अमिताभ ने कही ये बात

Sat, 29 Feb 2020 03:38 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के लिए शूटिंग सेट से तस्वीरें साझा करते रहते हैं। ऐसे में इस बार अमिताभ ने रणबीर कपूर की तीस साल पुरानी तस्वीर साझा की है। रणबीर- अमिताभ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir amitabh
दरअसल अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर हाल फिलहाल में फिल्म ब्रह्मास्त्र के शूट में व्यस्त हैं। ऐसे में अमिताभ ने रणबीर की 30 साल पुरानी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ अमिताभ ने लिखा, 'तब और अब..अजूबा के सेट पर शशि जी और मेरे साथ मासूम रणबीर और आज 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर मेरे साथ सशक्त रणबीर..1990 से 2020!!!! काफी वक्त हो गया है।'

विज्ञापन

3 of 5
ranbir amitabh
वैसे बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर की तस्वीरों के साथ एक कोलाज भी साझा किया था। ये सभी तस्वीरें फिल्म ब्रह्मास्त्र के शूटिंग सेट की थीं। इन तस्वीरों के साथ भी अमिताभ ने एक बेहतरीन कैप्शन लिखा था। अमिताभ ने लिखा था, 'मेरे सबसे फेवरेट्स में से एक रणबीर कपूर के साथ काम पर। उनके विशाल टैलेंट को मैच करने के लिए मुझ जैसे 4 की जरूरत होती है।'

4 of 5
amitabh,alia and ranbir
गौरतलब है कि रणबीर के अलावा अमिताभ ने आलिया भट्ट के साथ भी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में आलिया ने अमिताभ बच्चन को गले लगाया हुआ है। बता दें कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन' 4 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ, रणबीर और आलिया भट्ट के साथ ही नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala
बात अमिताभ के फिल्मी करियर की करें तो उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ एक के बाद एक फिल्म में नजर आ रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के अलावा अमिताभ के खाते में गुलाबो सिताबो, चेहरे और झुंड भी शामिल है। फिल्म गुलाबो सिताबो में अमिताभ आयुष्मान खुराना जबकि चेहरे में इमरान हाशमी के साथ दिखेंगे।

'अंधाधुन' के लिए लता मंगेशकर ने की आयुष्मान की तारीफ, अभिनेता ने ऐसा कहा शुक्रिया
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें