फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता बच्चन ने किया ऐसा काम, देखकर इमोशनल हुए अमिताभ, बोले- 'मेरे लिए गर्व का दिन'

Sun, 23 Feb 2020 04:55 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन वो कई इवेंट और पार्टियों में स्पॉट की जाती रही हैं। श्वेता बच्चन ने अब ऐसा काम किया है जिसे देखकर अमिताभ बच्चन भी इमोशनल हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
shweta bachchan - फोटो : social media
श्वेता बच्चन ने हाल ही में मुंबई फैशन वीक में अपना लग्जरी ब्रान्ड लॉन्च किया है। श्वेता की कामयाबी देख अमिताभ बच्चन की आंखें नम हो गईं। इवेंट में पहुंचीं श्वेता बच्चन ने डेनिम जैकेट पहनी थी जिस पर अमिताभ बच्चन का पोट्रेट बना था। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में श्वेता को लेकर लिखा कि उनके लिए ये गर्व का दिन  है।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan, shweta bachchan - फोटो : social media
अमिताभ लिखते हैं कि 'मेरे लिए यह दिन गर्व का है। जब बच्चे कुछ हासिल करते हैं तो खुशी से आंखें नम हो जाती हैं। जब कोई अपने बलबूते करे और दुनिया उसे देखकर उस पर तालियां बजाएं। लोग काम की सराहना करें तो बहुत अच्छा लगता है। श्वेता मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुमने जो हमें खुशियां दी हैं मैं उसका आभारी रहूंगा।' 

4 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
इंस्टाग्राम पर अमिताभ ने श्वेता की दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में उनकी बचपन की तस्वीर है, दूसरी अभी की है। तस्वीर के साथ अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- 'कब ये ऐसे से ऐसी बन गई पता ही नहीं चला।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करें तो इस साल उनकी एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 17 अप्रैल को शूजित सरकार निर्देशित फिल्म 'गुलाबो सिताबो' रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी अहम किरदार में हैं। इसके बाद रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' दस्तक देगी। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी। 'चेहरे' के बाद 8 मई को मराठी निर्देशक नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' दस्तक देगी। इस फिल्म में बिग बी एक फुटबॉल कोच की भूमिका में हैं। वहीं साल के अंत में 4 दिसंबर को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होगी। 

अस्पताल से सामने आई अंगद बेदी की तस्वीर, बेटी के साथ यूं कर रहे मस्ती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें