फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने इस्तेमाल किया KISS वाला फोटो फिल्टर, वायरल हुई BIG B की मजेदार तस्वीर

Mon, 27 Jul 2020 01:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। यह सभी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस को अपनी तबीयत के बारे में जानकारी देने के लिए अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती रहते हुए भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में अमिताभ ने फिर एक बार अपने फैंस के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है लेकिन ये उनके अभी तक के सभी पोस्ट से काफी अलग है।  
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक मजेदार तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अमिताभ बच्चन के चहेरे पर लिपस्टिक के निशान दिखाई दे रहे हैं और उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा उनमें चार चांद लगा रहा है। दरअसल अमिताभ ने अपनी तस्वीर के साथ Kiss फोटो फिल्टर इस्तेमाल किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन भी लिखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने अपनी तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'दुश्मन बनाने के लिए जरूरी नही लड़ा जाए, आप थोड़े कामयाब हो जाओ तो वो खैरात में मिलेंगें'। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन अपने पिता और मशहूर लेखक डॉ. हरिवंश राय बच्चन को याद करते हुए भावुक हो गए थे।
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियों में वह हाथों में किताब लिए पढ़ते नजर आए। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता कहते सुनाई दिए। इस वीडियो को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने पिता के लिए पोस्ट भी लिखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिता हरिवंश राय बच्चन के साथ अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बाबूजी की कविता के कुछ पल। वह इसी तरह गाया करते थे कवि सम्मेलनों में। अस्पताल के अकेलेपन में उनकी बहुत याद आती है, और उन्हीं के शब्दों से अपनी सूनी रातों को आबाद करता हूं।' सोशल मीडिया अमिताभ बच्चन का पिता के लिए यह पोस्ट खूब वायरल हुआ था। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन 11 जुलाई से अस्पताल में भर्ती हैं। 
 

पढ़ें: EXCLUSIVE: सोनू सूद के भेजे पैसे लेने से दशरथ मांझी के परिवार ने किया इनकार, मदद के लिए पहुंचा राशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें