सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपस्टार शाहरुख खान जब एक ही जगह हों तो नजारा और भी आकर्षक हो जाता है। ऐसा ही एक बार फिर हुआ। अमिताभ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें शाहरुख-अमिताभ दोनों साथ-साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
shah rukh khan
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा- 'निर्माता और कर्मचारी ..! ' अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की जोड़ी जब भी परदे पर आती है, कमाल लगती है। दोनों साथ-साथ 'वीर जारा', 'कभी खुशी कभी गम', 'मोहब्बतें', 'भूतनाथ' फिल्म में दिखे थे।
विज्ञापन
3 of 5
amitabh bachchan
फिल्म 'बदला' के लिए दोनों ने एक वीडियो शूट किया है । शाहरुख इस फिल्म में गेस्ट आर्टिस्ट बनकर आएंगे। फिल्म 'बदला' शाहरुख के रेड चिली प्रोडक्शन्स के अंडर में बनी है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष हैं।
4 of 5
amitabh bachchan
ऐसा यह पहली बार नहीं है जब इंडस्ट्री के दो दिग्गज पहली बार साथ दिखेंगे। 'बदला' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। ट्रेलर में दिखता है कि तापसी पन्नू पर एक मर्डर का आरोप है। जिसका अपना एक परिवार है, इसमें पति और एक बच्चा शामिल है।
अमिताभ इस फिल्म में वकील बने हैं। इस थ्रिलर स्टोरी को सुलझाने की दिलचस्प कहानी के बारे में अमिताभ पहले भी कह चुके हैं कि 'बदला' उनके करियर की सबसे अलग तरह की फिल्म साबित होगी।