बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में निभाए किरदार को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने किरदार के डिमांड्स को पूरा करने के लिए स्टंट करते हैं। फिलहाल मेरी उम्र 75 साल है और इस उम्र में स्टंट करना मुश्किल काम होता है, लेकिन 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में मेरा जो किरदार है उसके लिए मुझे यह सब करना पड़ा है।