फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस पर फिर आया अमिताभ बच्चन का ट्वीट, लिखा- मुंबई को इतना शांत पहले कभी नहीं देखा

Thu, 19 Mar 2020 10:58 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
कोरोना वायरस के चलते आम लोगों के अलावा सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी दहशत में हैं। कई सितारे घर से लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। बिग बी घर पर बैठ सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक कोई ना कोई जानकारी पहुंचा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके ट्वीट लगातार वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan with Vintage Car Ford Perfect - फोटो : social media
हाल ही में एक बार फिर अमिताभ बच्चन का ट्वीट सामने आया है। इसमें भी उन्होंने कोरोना वायरस का जिक्र किया है। बिग बी ने लिखा, मुंबई शहर को इतना शांत पहले कभी नहीं देखा। अचानक ऐसा लग रहा है जैसे मुंबई में सिर्फ मैं अकेला रहता हूं। आप सब सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें। बता दें कि इससे पहले भी बिग बी ने कोरोना वायरस को लेकर कई पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर हाथ की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें एक स्टैंप लगा था। इस स्टैंप में सेल्फ आइसोलेशन यानी कोरंटाइन होने के बारे में लिखा गया। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों को लगा कि बिग बी खुद आइसोलेशन में हैं लेकिन ऐसा नहीं है। यह स्टाम्प बीएमसी की ओर से उन लोगों पर लगाई जा रही है, जो कोरंटाइन में हैं। 
 
 

4 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
बिग बी ने वो तस्वीर शेयर कर सिर्फ जागरूकता फैलाने की कोशिश की। इससे पहले बिग बी ने कोरोना पर एक कविता भी लिखी थी जो अवधि भाषा में थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए अपनी कविता फैंस को सुनाई। आगे की स्लाइड में देखें कविता-
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ ने अपनी कविता में कहा, 'बहुतेरे इलाज बतावैं, जन जनमानस सब। केकर सुनैं केकर नाहीं कौन बाताई ई सब। क्येऊ कहेस कलौंजी पीसौ, केऊ आंवला रस। केऊ कहेस घर मां बैठओ हिलो न टस से मस। ईर कहिन औ बीर कहिन कि अइसा कुछ भी करौ ना। बिन साबुन के हाथ धोइ के, केऊ के भैया छुअव ना। हम कहा चलौ हमहू कर देत हैं जैसन बोलैं सब। आवै देव कोरोना फिरौना ठेंगवा देखाउब तब।' 
 

'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज की शिकायत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें