फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrities: बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले बदल डाले अपने नाम, देखें पूरी लिस्ट

Tue, 22 Mar 2022 05:58 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड स्टार जिन्होंने बदले अपने नाम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। इनके फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार तो रहता ही है साथ ही ये अपने पसंदीदा कलाकार से जुड़ी छोटी बड़ी जानकारी भी रखना चाहते हैं। आज ऐसे ही जानकारी हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे बड़े एक्टर हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपने नाम बदल डाले। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के महान कलाकारों में होती है। 79 साल की उम्र में भी वह अपने शानदार अभिनय से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। बहुत कम लोगों को ही ये बात पता होगी कि उनका असली नाम इन्कलाब श्रीवास्तव है। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें बिग बी नाम से बुलाया जाता है।


 
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन चक्रवर्ती
नेशनल अवॉर्ड विनर रह चुके मिथुन चक्रवर्ती 90 के दशक में अपनी एक्शन फ़िल्मों के लिए मशहूर हैं। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उनका नाम कुछ और था। मिथुन का असली नाम गौरंगा चक्रवर्ती है। लोग उन्हें प्यार से मिथुन दा कहकर भी पुकारते हैं।

 

4 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को हिट फिल्म की गारंटी माना जाता है। उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार करती है। ये बात कम लोग ही जानते हैं कि सलमान ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपना नाम बदल लिया था। उनका असली नाम अब्दुल राशिद खान है। उनके फैंस उन्हें भाईजान कहकर भी बुलाते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। फिल्मों के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। उनकी फिल्म बच्चन पांडे हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 40 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
सैफ अली खान को इंडस्ट्री में छोटे नवाब के नाम से भी जाना जाता है। उनका असली नाम साजिद अली खान हैं। सैफ नवाब खानदान से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म बंटी और बबली 2 में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें