फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने बोली इतनी जबर बात, सुन लेंगे तो भूलकर भी किसी को नहीं दे पाएंगे गाली

Wed, 16 May 2018 04:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक हिट फिल्म दी है । ऋषि कपूर के साथ फिल्म '102 नॉट आउट' में उनके काम को बहुत सराहा गया । इसके अलावा बिग बी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन
हाल ही में बिग बी ने उन लोगों के लिए एक पोस्ट किया जो सोशल मीडिया पर उन्हें गाली देते हैं । अमिताभ सोशल मीडिया को एक बड़े परिवार की तरह मानते हैं । उन्होंने लिखा, 'मेरा ये बड़ा परिवार मुझे  ट्रोलिंग को लेकर आगाह करता है और मैं जो कुछ भी सोशल मीडिया पर कह सकता हूं, उसे लेकर चिंतन करने और सावधान रहने के लिए कहता है।' 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन
'मुझसे इस बारे में अपनी परवाह करने का आग्रह करता है। गाली के लिए मेरे पास समय नहीं है । अपने इस परिवार और ब्लॉग के लिए काम करने के लिए मेरे पास समय है । गाली का हिस्सा बनने के लिए मेरे पास समय नहीं है।'

4 of 5
अमिताभ बच्चन
'वास्तव में मैं इसे पसंद करता हूं, क्योंकि यह मुझे और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करती है। यह मुझे बड़ा बनने और व्यापक रूप से अपने आचरण, अपनी स्थिति और गरिमा में सुधार करने के लिए प्रेरित करती है। अगर कोई मुझे गाली देना चाहता है या झूठ फैलाना चाहता है, तो मैं इसका स्वागत बाहें फैलाकर करूंगा ।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन
बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । कुछ दिन पहले उन्होंने फिल्म एवेंजर्स देखी और एक ट्वीट किया था । उन्होंने लिखा, 'अच्छा भाई साहेब , बुरा ना मानना , एक पिक्चर देखने गाए , 'AVENGERS' ... कुछ समझ में नहीं आया की picture में हो क्या रहा है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें