फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर तक, फिल्मों के लिए इन सितारों ने किया खास मेकअप, पहचानना भी हो गया था मुश्किल

Thu, 11 Jun 2020 10:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों को शानदार बनाने के लिए हर तरह की कोशिश करते हैं। यहां तक कि वह अपने किरदार में ढलने के लिए उन किरदारों जैसी दिनचर्या तक बना लेते हैं। इतना ही नहीं बहुत से सितारे फिल्मों के अनुसार अपने किरदारों के लिए अलग- अलग तरह के मेकअप का भी सहारा लेते हैं। बॉलीवुड के कई सितारे हैं जिन्होंने फिल्मों में अपना ऐसे मेकअप किया उन्हें पर्दे पर पहचानना मुश्किल हो गया था। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बनाते जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म 'राब्ता' में 300 साल के बुजुर्ग का रोल किया था। राजकुमार राव का इस फिल्म में लुक ऐसा था कि हर कोई पहचानने में धोखा खा गया था। फिल्म 'राब्ता' साल 2017 में आई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
नील नितिन मुकेश
अभिनेता नील नितिन मुकेश भी फिल्म में मेकअप के द्वारा अपने लुक को पूरी तरह से बदल चुके हैं। उन्होंने मधुर भंडारकर की 'इंदु सरकार' में संजय गांधी का किरदार निभाया था। नील नितिन मुकेश इस फिल्म में बिल्कुल अलग नजर आ रहे थे। फिल्म में उनके लुक पर काफी मेहनत की गई है। घंटों मेकअप करने उनके के बाद उनके लुक को तैयार किया था। फिल्म 'इंदु सरकार' साल 2017 में आई थी।

4 of 6
Paa film - फोटो : twitter
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन और विद्या बालन की फिल्म 'पा' में अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म 'पा' साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 13 साल के बच्चे का किरदार निभाया था। बच्चे का किरदार करने के लिए अमिताभ बच्चन के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया गया था। उनके मेकअप के लिए हॉलीवुड से आर्टिस्ट बुलाए गए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
फैन - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान भी अपनी फिल्म के लिए अलग तरह के मेकअप का इस्तेमाल कर चुके हैं। उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म फैन के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया था। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान का मेकअप किसी और ने नहीं, बल्कि ऑस्कर विजेता ग्रेग कैनॉम ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपूर एंड सन्स - फोटो : सोशल मीडिया
'कपूर एंड संस'
यह फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर, अलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने 90 साल के बुजुर्ग बने थे। उनके मेकअप भी क्रेग गैनॉन ने किया था। 

पढ़ें: ऋतिक रोशन बोले- 'चोर अगर चोरी नहीं करेगा तो पुलिस क्या करेगी ?' मुंबई पुलिस ने साझा किया मजेदार मीम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें