फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी से अमिताभ बच्चन कहने को हुए मजबूर- 'अगली बार इस फिल्म फेस्टिवल में मत बुलाना'

Mon, 12 Nov 2018 09:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : facebook
76 वर्षीय अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा इवेंट्स और शोज में भी उतने ही एक्टिव दिखते हैं। अमिताभ किसी से भी मिलते वक्त बेहद गर्मजोशी दिखाते हैं लेकिन रविवार को कुछ ऐसा हुआ कि उनके रिएक्शन पर सभी हैरान रह गए। पश्चिम बंगाल के 'दामाद' कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन जब भी कोलकाता पहुंचते हैं उनका उतना ही दिल खोलकर स्वागत किया जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
KIFF - फोटो : facebook
दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 24वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (केआईएफएफ) का उद्घाटन किया। इस समारोह में हिस्सा लेने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, वहीदा रहमान, नंदिता दास, आनंद एल राय के अलावा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से माधवी मुखर्जी, सावित्री चटर्जी, रंजीत मलिक, फिलीप नोयेस समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : facebook
अमिताभ बच्चन जब स्टेज पर बोलने के लिए आए तो वहां मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। अमिताभ बच्चन ने बंगाली में बोलते हुए कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कई बार रिक्वेस्ट किया कि वो मुझे यहां ना बुलाया करें। मेरे पास बोलने के लिए नया कुछ भी नहीं है लेकिन वो मेरी सुनती ही नहीं हैं इसलिए मैं दोबारा यहां पर हूं।' 

4 of 5
amitabh bachchan - फोटो : facebook
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि 'मैंने उनसे ये रिक्वेस्ट अब तक अंग्रेजी में की है। अब मैं बंगाली में कह रहा हूं, ममता दी, मुझे उम्मीद है इस बार आप मेरी बात को समझेंगी। मैं अब और नहीं कर सकता।' अमिताभ बच्चन की बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। ऐसा लगता है ममता बनर्जी अमिताभ बच्चन को ऐसे नहीं छोड़ने वालीं तभी तो जब अमिताभ उनसे रिक्वेस्ट करते हैं तो ममता बनर्जी इशारे में कहती हैं कि उन्हें उनकी बात समझ नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mamata banerjee - फोटो : facebook
बाद में ममता बनर्जी स्टेज पर जब बोलने के आती हैं तो अमिताभ बच्चन को जवाब देते हुए कहती हैं कि 'बच्चन जी अगले साल 25वें कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में भी आप आएंगे।' बता दें कि 8 दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में 170 फिल्में दिखाई जाएंगी। बंगाली सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर केआईएफएफ में विशेष आकर्षण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें