फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल पहले अमिताभ बच्चन खुद को ढूंढने निकल पड़े थे, अब सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए लगाई गुहार

Sat, 24 Mar 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
कुछ दिन पहले ही 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के सेट पर अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। फिल्म की शूटिंग जोधपुर में चल रही थी। बिग बी की भारी कॉस्ट्यूम के चलते उनकी तबीयत खराब हुई थी। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने उनकी एक रुकी हुई फिल्म को जल्द रिलीज करने की गुजारिश की है।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन
दरअसल, एक फैन ने अमिताभ बच्चन और प्रोड्यूसर्स से उनकी फिल्म 'शूबाइट' को रिलीज करने की मांग की। बिग बी ने भी फैन की इस बात पर ध्यान दिया और उसकी मांग को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स से कहा कि फिल्म को जल्द रिलीज करें।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन
शूजीत सरकार की फिल्म 'शूबाइट' में अमिताभ ने अहम किरदार निभाया है। शूटिंग पूरी हो चुकी है। कुछ मतभेद के चलते फिलहाल फिल्म पर काम रुका हुआ है। रिलीज पर भी संशय बरकरार है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा सारिका, दिया मिर्जा, जिमी शेरगिल और नवाजुद्दीन सिद्दकी अहम किरदार में है।
 


 

4 of 5
अमिताभ बच्चन
यह फिल्म 60 के दशक में एक ऐसे शख्स पर आधारित है जो खुद की खोज के लिए निकल पड़ा था। पहले शूजीत सरकार ने पर्सेप्ट पिक्टर कंपनी के साथ मिलकर फिल्म ‘जॉनी वाकर’ की योजना बनाई थी लेकिन फिल्म बन नहीं सकी। फिल्म का काम 2012 में शुरू होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन
इसके बाद शूजीत अपनी फिल्म को लेकर यूटीवी मोशन पिक्चर्स के पास चले गए और इसे ‘शूबाइट’ नाम दिया गया। इसके बाद पर्सेप्ट पिक्चर ने यूटीवी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर दी और फिल्म की रिलीज रुक गई। अब इसकी रिलीज पर अमिताभ बच्चन ने अपने फैन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रोड्यूसर्स से फिल्म रिलीज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें