फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने दी करुणानिधि को श्रद्धांजलि, याद किया 49 साल पुराना किस्सा

Wed, 08 Aug 2018 02:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे डीएमके चीफ एम. करुणानिधि का मंगलवार शाम को निधन हो गया। उनके निधन पर राजनीतिक समर्थकों से लेकर साउथ इंडियन और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन
इस दु:ख की घड़ी में अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'एम. करुणानिधि के लिए ढेर सारी प्रार्थना। उन्हें खो देने का दुख है। मुझे आज भी याद है कि फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के लिए मैंने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड उन्ही के हाथों पाया था। उस साल वह सेरिमनी चेन्नई में हुई थी। उस वक्त करुणानिधि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे।'



 
विज्ञापन

3 of 4
KALIGNAR KARUNANIDHI - फोटो : SELF
राजनीति में कदम रखने से पहले एम. करुणानिधि ने तमिल फिल्म इंडस्टी में बतौर स्क्रीनराइटर काम किया था और फिल्म इंडस्ट्री में ही उन्हें 'कलेगनार' नाम की उपाधि मिली थी। करुणानिधि के अंतिम दर्शनों के लिए रजनीकांत, धनुष जैसे साउथ के सुपरस्टार पहुंचे।


 
विज्ञापन

4 of 4
करुणानिधि का परिवार
बता दें कि मुथुवेल करुणानिधि का मंगलवार शाम चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में 94 साल की उम्र में निधन हो गया। राजनीति के अलावा तमिल सिनेमा में भी वह सक्रिय रहे। वह एक उम्दा स्क्रीनराइटर थे और कई यादगार फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा। करुणानिधि पांच बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने अपना पहला चुनाव 1957 में लड़ा था और वह कभी कोई चुनाव नहीं हारे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें