सलमान खान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' अपनी स्टार कास्ट को लेकर काफी दिनों से स्पॉटलाइट में बनी हुई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन होंगे ये तो पक्का ही था लेकिन अब अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 4
salman khan
दरअसल, हॉकी पर बन रही फिल्म 'झुन्ड' में अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं जिसे अमिताभ बच्चन ने काफी पहले हां कर दिया था। इसके बाद 'रेस 3' के डायरेक्टर ने अमिताभ बच्चन को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
Amitabh bachchan
फिल्म 'झुंड' की शूटिंग अक्टूबर और नवंबर के महीने में होनी है, वहीं 'रेस 3' की शूटिंग भी इन्ही दिनों होगी। जिसके कारण अमिताभ बच्चन ने 'रेस 3' को मना कर दिया क्योंकि 'झुंड' के लिए बिग बी ने पहले ही हां कर दी थी।
फिल्म में सलमान खान और जैकलिन मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म में सलमान खान का खुद का पैसा भी लगा है, यानी कि वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।