फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादों के झरोखे से: अमिताभ बच्चन को याद आए पुराने दिन, बोले- सुबह सात बजे शूटिंग सेट पर डालता था पानी

Thu, 15 Apr 2021 03:28 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
महानायक अमिताभ बच्चन ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और आज भी वो लगातार फिल्में कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आये थे और उनकी आने वाली फिल्मों में झुंड और ब्रह्मास्त्र शामिल हैं। तो वहीं अमिताभ अक्सर फिल्मों या किसी किरदार से जुड़ी अपनी यादें साझा करते रहते थे। अब बिग बी ने अपने ब्लॉग में पुराने शूट के दिनों को याद करते हुए कुछ ऐसा बताया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हो जाएंगे। ये उन दिनों की बात है जब अमिताभ जवान थे, तो आइये बताते हैं आपको ये खास बात।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन हर दिन अपना ब्लॉग लिखते हैं और अब उन्होंने सेट की पुरानी यादें याद करते हुए लिखा, 'एक बार प्रोडक्शन का एक लड़का मेरे पास आया और उसने माफी मांगी। मैंने उससे पूछा किस लिए? तो उसने बताया कि मुझे लंबा इंतजार कराने के लिए।'
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन
बिग बी ने आगे लिखा, 'मैंने सोचा ये वही कांदीवली स्टूडियो है जब सुबह 7 बजे की शिफ्ट के लिए मैं सेट पर पहुंच जाता था लेकिन और कोई समय पर नहीं आता था। सभी को आने में देरी होती थी और इस दौरान मैं गेट, कंपाउंड और शूटिंग की कई जगहों पर पानी डालता था। तो अब कोई समस्या नहीं है मैं इतजार कर सकता हूं।'

4 of 5
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
इसके पहले अमिताभ बच्चन ने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था, 'आह, कुछ भी हो बच्चे हमेशा सबसे सॉफ्ट स्पॉट होते हैं। और जब वे कुछ उल्लेखनीय करते हैं तो गर्व से छाती और फूल जाती है। एक पिता के लिए हमेशा अपनी 'प्रोग्रेस रिपोर्ट' को फलते-फूलते और अच्छा करते देखना गर्व का पल होता है... मैं दूसरे पिताओं से जरा भी अलग नहीं हूं। इस तरह की चीजों का जिक्र हमेशा भावनाएं और आंखों में आंसू ले आता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे किए हैं। अमिताभ की आने वाली फिल्मों की बात करें तो बिग बी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', ‘झुंड’ और ‘चेहरे’ में नजर आने वाले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें