फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैन ने कोरोना कॉलर ट्यून को बंद करवाने की मांग की, अमिताभ बच्चन बोले- ‘आपको कष्ट हो रहा है तो..’

Tue, 29 Dec 2020 01:52 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan
कोरोना काल के दौरान जब भी आप कहीं फोन मिलाते होंगे अमिताभ बच्चन की आवाज में एक संदेश जरूर सुनते होंगे। संदेश में अमिताभ बच्चन लोगों को कोरोना से जागरुक करते हैं। बिग बी की एक फैन इस कॉलर ट्यून से परेशान हो गईं और सोशल मीडिया पर पूछा कि आखिर यह कॉलर ट्यून कब बंद होगा?
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan
अमिताभ बच्चन ने उस यूजर से माफी मांगी और कहा वह इस तरह के काम निशुल्क करते हैं। उनसे एक कैंपेन के तहत इसमें हिस्सा लेने के लिए कहा गया और उन्होंने वह रिकॉर्ड कर दिया। अमिताभ बच्चन ने अपने उस फैन से तकलीफ के लिए माफी भी मांगी है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @SrBachchan
अमिताभ ने लिखा, ‘वो कॉलर ट्यून मेरा निर्णय नहीं है। मुझसे सरकार ने कहा, कोरोना काल के चलते हम चाहते हैं कि कुछ डब्ल्यूएचओ की तरफ से एक कैंपेन के लिए ये शब्द बोल दीजिए, इसे हम एक वीडियो के रूप में देशभर में चलाएंगे। सो मैंने कर दिया। अब उन्होंने इसे कॉलर ट्यून बना दिया। अब मैं क्या कर सकता हूं। मैं देश, प्रांत और समाज के लिए जो भी करता हूं, वो निशुल्क करता हूं। कोई लिखित पढ़ित नहीं होती। बस कर देता हूं। यदि आपको कष्ट हो रहा हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं, लेकिन ये विषय मेरे हाथों में नहीं है।‘

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @@SrBachchan
कविता चोरी का लगा आरोप
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर्स और प्रशंसकों तक अपने दिल की बात पहुंचाते हैं और हर ट्वीट की गिनती वे अपने ट्वीट में जरूर लिखते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन पर कविता चोरी का आरोप लगा। उन्होंने एक कविता पोस्ट की थी जो टिशा अग्रवाल नाम की युवती की थी। हालांकि अमिताभ बच्चन इस बात से वाकिफ नहीं थे और उन्होंने बिना क्रेडिट के इस कविता को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
बिग बी ने मांगी माफी
जैसे ही इस बात ने तूल पकड़ा, बिग बी को समझ आया कि उन्होंने किसी फॉरवर्ड की गई कविता को अपने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। हालांकि इस पर अमिताभ बच्चन ने अपनी सफाई पेश करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि 'जो कविता मैंने पोस्ट की थी, उसका क्रेडिट टिशा अग्रवाल को जाना चाहिए। मुझे इसकी जानकारी नहीं थी, किसी ने मुझे ये भेजा था। मुझे ये कविता अच्छी लगी तो मैंने पोस्ट कर दी। माफी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें