फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ से माफी मांगते हुए आनंद महिंद्रा का ट्वीट-इस हफ्ते एक बिग बी और वो है बिग बजट, ये मिला जवाब

Tue, 02 Jul 2019 12:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
anand mahindra, amitabh bachchan - फोटो : social media
फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कई बार तो वो फैंस के सवालों पर चुटकी लेते हुए जवाब देते हैं। इस बार अमिताभ बच्चन ने महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को मजेदार अंदाज मेें ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 4
anand mahindra - फोटो : file photo
आनंद्र महिंद्रा अक्सर सामाजिक मुद्दों पर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हैं। ऐसे में जब 5 जुलाई को आम बजट पेश होना है तो उन्होंने ट्वीट किया कि 'अमिताभ बच्चन से माफी मांगते हुए, इस हफ्ते एक बिग बी है और वो है बिग बजट।'

 
विज्ञापन

3 of 4
amitabh bachchan - फोटो : social media
बस फिर क्या था अमिताभ बच्चन, आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर जवाब दिए बिना नहीं रह पाए। उन्होंने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए लिखा कि 'हा हा हा.. आनंद महिंद्रा, बिग बी मीडिया द्वारा रची गई उपाधि है। मैंने इसे कभी स्वीकार नहीं किया है। इस हफ्ते आपने जिस बिग बी का नाम लिया वह मीडिया बनाएगा। उसे कई लोग सब्सक्राइब करेंगे।' अमिताभ बच्चन के इस हाजिरजवाबी पर फैंस तारीफें कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन इस समय लखनऊ में गुलाबो सुताबो फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसका निर्देशन शूजित सरकार कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के साथ इसमें आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे। फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें