देश के सबसे ऊंचे सेंट रिजिस होटल में विराट-अनुष्का के रिसेप्शन की चर्चा हर तरफ हो रही है। विरुष्का की शादी साल का सबसे बड़ा जश्न बन गया। कल मुंबई में हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों के अलावा क्रिकेट जगत की कई हस्तियां पहुंची।
विज्ञापन
2 of 6
अनुष्का शर्मा
इसमें अमिताभ बच्चन सबसे बड़ा नाम थे। अमिताभ अपनी बेटी शवेता, बहू ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे थे। बिग बी के हाथ में चोट लगी थी। इसके बावजूद वो विरुष्का को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
The two Bachchan's, @SrBachchan and @juniorbachchan are here with their ladies at @imVkohli - @AnushkaSharma's post wedding reception!#VirushkaReception #Virushka pic.twitter.com/p5sr5ZOEK5— Virat Kohli¹⁸ (@ViratCrew) December 26, 2017
विज्ञापन
3 of 6
अनुष्का शर्मा
जब बिग बी अनुष्का और विराट के पास पहुंचे तो उन्होंने झुककर विरुष्का को नमस्कार किया। इसके बाद अनुष्का को एक दम जमीन पर बैठकर बिग बी से नमस्ते करने लगी। ये नजारा देख सभी हंसने लगे।
Video 🎥 Bhangra Time!!! 🙌 @imVkohli @AnushkaSharma @harbhajan_singh #VirushkaReception ❤️ pic.twitter.com/S80l0wcsYb— Vιяαт Kσнℓι (@imPriyaVK) December 26, 2017
4 of 6
अनुष्का शर्मा
विराट चुपचाप खड़े अनुष्का और बिग बी की बॉन्डिंग देख रहे थे। इसके बाद ऐश्वर्या और अभिषेक ने भी विरुष्का को बधाई दी। ऐश्वर्या व्हाइट कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अमिताभ और अभिषेक सूट-बूट में जंच रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
अनुष्का शर्मा
अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान ने भी पार्टी में चार-चांद लगा दिए। शाहरुख ने विराट-अनुष्का के साथ डांस फ्लोर पर जमकर ठुमके लगाए। विराट ने भी शाहरुख के गाने प्रिटी वुमन पर खूब डांस किया।
अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख खान के साथ की थी। वहीं विराट कोहली ने भी अपने रिसेप्शन में जमकर डांस किया। शाहरुख ने विराट से अनुष्का के लिए अपनी फिल्म 'जब तक है जान' का एक डायलॉग भी बुलवाया।