फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तीन' के ट्रेलर लॉन्च पर अमिताभ से हुआ ऐसा सवाल जिसकी उम्मीद नहीं थी

Thu, 26 May 2016 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : getty images
उम्र बढ़ने लगती है तो माना जाता है कि बॉलीवुड सितारों का करियर अब खत्म होने की कगार पर है लेकिन अमिताभ बच्चन ऐसे सितारे हैं जो अपने दौर के सभी हीरोज के मुकाबले आज भी बहुत आगे और सफल हैं। उन्हें अच्छी खासी मुख्य भूमिका वाली फिल्में भी मिलती हैं। ऐसे में किसी पत्रकार का उनसे इतना अजीब सवाल पूछना, खुद उनके लिए चौंकाने वाला रहा।
विज्ञापन

पत्रकार के सवाल पर सन्न रह गए अमिताभ

2 of 5
हाल ही में रिलीज हुए उनकी अलग फिल्म 'तीन' के ट्रेलर लॉन्च पर अमिताभ से एक पत्रकार ने ऐसा सवाल पूछ डाला जिससे वो भी सोच में पड़ गए होंगे कि क्या वाकई अब उनकी उम्र हो गई है?
विज्ञापन

पत्रकार के सवाल पर सन्न रह गए अमिताभ

3 of 5
- फोटो : getty images
पत्रकार ने अमिताभ से पूछा कि इतनी उम्र हो जाने के बावजूद वो मुख्य भूमिका वाली फिल्में पाने में कैसे सफल हो जाते हैं? एक बार को अमिताभ सवाल सुनकर सन्न ही रह गए लेकिन...

पत्रकार के सवाल पर सन्न रह गए अमिताभ

4 of 5
- फोटो : getty images
इससे पहले अमिताभ कुछ बोलते, फिल्म में उनकी कोस्टार बनीं विद्या बालन ने तपाक के जवाब दिया,''आपको खुश होना चाहिए कि वो आज भी ऐसी फिल्में कर रहे हैं। मैं तो उनके लिए हर दिन रोल लिख सकती हूं।'' अब तक अमिताभ ने भी अपना जवाब तैयार कर लिया था और फिर बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार के सवाल पर सन्न रह गए अमिताभ

5 of 5
- फोटो : getty images
मुस्कुरा कर कहा ''आपको कोई परेशानी है कि मुझे ऐसे रोल मिल रहे हैं?'' ये सुनते ही वहां बैठे सभी लोग हंस पड़े। एक बार फिर उन्होंने अपनी समझदारी का बखूबी परिचय दिया। लेकिन इतना तो तय है, ऐसे मंच पर इतने कामयाब होने के बावजूद उनसे ये सवाल पूछा जाना, काफी हैरानी भरा तो रहा होगा!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें