फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल देव ने अमिताभ की फिल्मों को लेकर किया बड़ा खुलासा, बंक मारकर देखते थे उनकी फिल्म

Mon, 16 Apr 2018 11:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
क्रिकेट के महान खिलाड़ी कपिल देव ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्मों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में अमिताभ आईपीएल 2018 के स्पेशल सेगमेंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म '102 नॉट आउट' का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान कपिल देव और बिग बी ने ढेर सारी बातें भी की। 
विज्ञापन

2 of 4
आईपीएल 2018 के सेट पर कपिल देव ने अमिताभ के शुरुआती सफर से लेकर अब तक से सफर के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने अमिताभ की फिल्मों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कपिल ने कहा कि वह अमिताभ जी के काफी बड़े फैन रहे हैं, उन्होंने उनकी काफी फिल्में देखी हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
इस बीच आईपीएल 2018 के सेट पर मौजूद एक शख्स ने खुलासा किया कि कपिल देव ने अमिताभ बच्चन से बात करते हुए यह कहा कि वह अमिताभ की फिल्मों को देखने के लिए स्कूल से बंक मारते थे। इस बात को सुनने के बाद अमिताभ हंसने लगे। कपिल ने अमिताभ के फिल्म '102 नॉट आउट' के ट्रेलर की भी तारीफ की है।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों '102 नॉट आउट' के प्रोमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में वह 102 साल के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। इनके साथ एक्टर ऋषि कपूर भी हैं। फिल्म में ऋषि कपूर उनके 75 वर्षीय बेटे के किरदार में हैं। अमिताभ और ऋषि कपूर 27 साल बाद एक साथ परदे पर नजर आ रहे हैं। '102 नॉट आउट' कॉमेडी ड्रामा से भरपूर फिल्म है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें