बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘102 नॉट ऑउट’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर भी मुख्य भूमिका मेें हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन ने बॉलीवु़ड के एक बड़े डायरेक्टर को लेकर बड़ी बात कही है। इस डायरेक्टर के साथ दो फिल्में की हैं।
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म 'पिकू' और 'पिंक' में अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके डायरेक्टर शूजित सरकार की अमिताभ ने तारीफ की है। खबरों की मानें तो बिग बी ने निर्देशन और रचनात्मक प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा है- ‘मेरा कई प्रसिद्ध बंगाली फिल्म में किरदार करने का अनुभव रहा। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि सब कुछ इतनी खूबसूरती से हुआ। शूजित सरकार के साथ काम करना हमेशा सुखद है, उनकी रचनात्मक प्रवृत्तियां असाधारण हैं।’
विज्ञापन
3 of 4
पता हो कि शूजित सरकार लीग से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा निर्देशित फिल्म पिकू में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनकी यह फिल्म बंगाली पृष्ठभूमि पर आधिरत थी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन और शूजित सरकार ने फिल्म पिंक में भी एक साथ काम किया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
आपको बता दें कि अमिताभ की फिल्म '102 नॉट आउट' का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। फिल्म में अमिताभ ने 102 साल के पिता और ऋषि कपूर ने 75 साल के बेटे के भूमिका निभाई है। यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। यह फिल्म 4 मई को रिलीज हो चुकी है।