फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की तस्वीर शेयर कर अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर डाली ऐसी पोस्ट, भावुक हो जाएंगे पढ़कर

Mon, 19 Mar 2018 01:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
amitabh bachachan
अमिताभ अपने परिवार के बेहद करीब हैं। बिग बी अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी बेटी श्वेता और पोती आराध्या और पत्नी जया के साथ अपनी फोटो शेयर करते हैं। हर पापा बेटी की जोड़ी की तरह श्वेता भी सबसे ज्यादा प्यार अपने पापा अमिताभ बच्चन को करती हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आती है।
विज्ञापन

2 of 4
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर श्वेता नंदा के बचपन की एक फोटो शेयर की है। फोटो में अमिताभ श्वेता को गोद में पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'श्वेता आई लव यू...क्या हम तुम्हें वापस इस तरह नहीं पा सकते।'
 
विज्ञापन

3 of 4
श्वेता नंदा
आपको बता दें कि श्वेता बच्चन का कल जन्मदिन था। वह 44 साल की हो गई है। 17 मार्च 1974 को उनका जन्म मुम्बई में हुआ। वह अमिताभ बच्चन की बड़ी बेटी हैं, अभिषेक उनके छोटे भाई हैं। पूरे बच्चन परिवार में सिर्फ वही फिल्मी दुनिया से दूर रहीं।
विज्ञापन

4 of 4
Amitabh Bachchan
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन राजस्थान के जोधपुर में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे थे तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों की टीम मुंबई से जोधपुर पहुंची और अमिताभ का चेकअप किया। हालांकि अमिताभ बच्चन ने बाद में ट्वीट कर सेहतमंद होने की जानकारी दे दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें