फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत पर अमिताभ बच्चन हुए गदगद, बोले- 'क्या कहें... आपका तो जवाब नहीं'

Sat, 17 Feb 2018 08:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन और विराट कोहली
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 6 वन-डे मैचों की सीरीज अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया यह सीरीज 5-1 से जीती और 26 साल बाद प्रोटियाज टीम को उन्हीं के घर में हराने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम की इस जबरदस्त जीत के बाद सभी पूरी टीम को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
amitabh bachachan
ऐसे में भला बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन कैसे पीछे रहने वाले थे। टीम इंडिया की इस जीत पर अमिताभ बच्चन भी गदगद हो गए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'टीम इंडिया जीती... 5-1 सीरीज से वनडे में जीत... यानी की अब तो... भाई साहब... जितने भी आलोचक थे... सब के सब कहीं नजर ही नहीं आ रहे हैं और विराट कोहली... अब क्या कहें... आपका तो जवाब ही नहीं।'
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : BCCI
आखिरी वनडे में जीत के बाद जिस वक्त क्रिकेट कमेंटेटर्स से लेकर फैन्स तक 'मैन ऑफ द सीरीज' कोहली की तारीफ में जुटे थे, तब वो इस शानदार कामयाबी का क्रेडिट अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के नाम कर रहे थे। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे कोहली ने इसका श्रेय अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को दिया।
विज्ञापन

4 of 4
virat kohli
विराट कोहली ने अनुष्का की तारीफ में कहा, 'यह दौरा काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। मैदान के बाहर रहे लोगों को इसका काफी श्रेय मिलना चाहिए। मेरी पत्नी जो मुझे लगातार प्रेरित करती रहती है उसे भी काफी श्रेय दिया जाना चाहिए।'  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें