आपको बता दें कि जोधपुर में 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। बिग बी ने सुबह 3 बजे तक फिल्म की शूटिंग की थी। जिसके बाद मुंबई से डॉक्टरों की टीम जोधपुर पहुंचीं। बिग बी ने सुबह 5 बजे अपने ब्लॉग पर लिखा था कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद वो शूटिंग के लिए निकल गए। वहीं उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उस वक्त बिग बी के साथ आमिर खान भीा मौजूद थे।