फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चीज की चोरी पर खूब पिटे थे अमिताभ, मां तेजी बच्चन ने मारते-मारते तोड़ दिया था डंडा

Sat, 21 Dec 2019 06:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
teji bachchan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक ऐसी शख्सियत हैं जिनकी एक्टिंग की तो तारीफ लोग करते ही हैं साथ उनके संस्कारों की भी मिसाले दी जाती हैं। जब भी बात संस्कारों की आती है तो अमिताभ के पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन की जिक्र खूब होता है। आज ही दिन 21 दिसंबर 2007 को तेजी बच्चन ने आखिरी सांस ली थी। उनकी पुण्यतिथि पर पेश है ये किस्सा...
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan, teji bachchan - फोटो : social media
शीला झुनझुनवाला ने अपनी किताब में अमिताभ बच्चन के बारे में जिक्र करते हुए बताया है कि वह भले ही बदमाश बच्चों की सूची में न आते हों पर उनकी बदमाशियां कम नहीं थी। उन्हें अपने पिता हरिवंश राय बच्चन का डर हमेशा रहता था। पिता हरिवंश राय बच्चन काफी अनुशासन में रहने वाले व्यक्ति थे। उन्हें घर पर ज्यादा शोर बिल्कुल पसंद नहीं था। इसलिए जब भी वह घर पर मौजूद रहते थे अमिताभ और भाई अजिताभ हमेशा ही पढ़ाई में ध्यान लगाते और होम वर्क करते नजर आते थे। हालांकि अमिताभ को बीच बीच में बदमाशियां सूझती थीं लेकिन पिता के डर से वह चुप रहने में ही भलाई समझते थे। अमिताभ और अजिताभ, दोनों भाई मां तेजी बच्चन के ज्यादा करीब थे। बदमाशी करने पर मां से डांट तो जरूर पड़ती थी लेकिन वह अच्छे से बात को समझाती थीं ताकि दोबारा उस काम को न किया जाए। कई बार मां ने ही अमिताभ को पिता से मार खाने से बचाया था इसलिए बिग बी अपनी मां को अधिक प्यार करते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Teji Bachchan - फोटो : Social Media
शीला झुनझुनवाला ने अपनी किताब में अमिताभ बच्चन की बेंत से जमकर पिटाई होने का किस्सा बताया है। किताब में लिखा है कि एक बार तेजी बच्चन ने खुद बेटे अमिताभ को बेंत से इतना पीटा था कि वह बेंत ही टूट गई थी और बेंत की मार से बिग बी के शरीर पर सूजन आ गई थी। दरअसल अमिताभ बच्चन ने एक दुकान से बदमाशी करते हुए बिना बताए एक रबड़ उठा ली थी। हालांकि उन्होंने ये जानबूझकर नहीं किया था पर मां तेजी बच्चन के अनुसार चोरी तो चोरी होती है। जब ये बात तेजी को पता चली तो उन्हें अमिताभ पर बहुत गुस्सा आया और उन्होंने सामने पड़ी बेंत से अमिताभ को पीटना शुरू कर दिया। 

4 of 5
Teji Bachchan - फोटो : Social Media
वह अमिताभ को तब तक मारती रहीं जब तक की बेंत टूट नहीं गई। मारते-मारते पहली बेंत टूट जाने के बाद उन्होंने झट से दूसरा बेंत उठाया और दोबारा मारना शुरू किया। अमिताभ दर्द से चीख रहे थे। उनकी आंखों में आंसू थे लेकिन मां तेजी बच्चन का मानना था कि अपराध करने के बाद दर्द सहने की भी हिम्मत होनी चाहिए और ये दर्द गलती को समझने के लिए जरूरी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
teji bachchan - फोटो : Social Media
मार खाने से बिग बी के पूरे शरीर पर सूजन आ गई थी। वहीं लगातार रोने से उनकी आंखें लाल होकर सूज गई थीं। वह दूसरे दिन स्कूल नहीं जाना चाहते थे लेकिन मां तेजी ने जबरदस्ती उन्हें स्कूल भेजा और कहा कि सबको पता चलना चाहिए कि तुमने क्या गलती की है। तभी इसमें सुधार होगा।

अमिताभ की मां तेजी बच्चन की वजह से हुई थी राजीव-सोनिया की शादी, ऐसे खत्म हुआ दोनों परिवारों का संबंध
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें